कलर्स टीवी का पॉपुलर कुकिंग और कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ इस बार सिर्फ हंसी ही नहीं बल्कि दिल को छू लेने वाले जज्बातों से भी भरपूर नजर आ रहा है। हाल ही में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेहद इमोशनल पल देखने को मिला। इस खास एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स की मम्मियां शो में शामिल हुईं। इसी दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी मुंहबोली मां को देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाए।
जब दो साल के थे कृष्णा, छूटा मां का साथ
कृष्णा अभिषेक ने मंच पर अपने बचपन का एक बेहद भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि महज दो साल की उम्र में उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां की सबसे करीबी दोस्त गीता आंटी ने उन्हें संभाला और उनकी बहन आरती को गोद भी लिया। यही वजह है कि आरती का सरनेम ‘सिंह’ है। कृष्णा ने गीता आंटी को सच्ची दोस्ती की मिसाल बताया।
स्टेज पर छलके कृष्णा के जज्बात
शो में कृष्णा अपनी मां जैसी गीता आंटी और पत्नी कश्मीरा शाह के साथ मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “जब मैं दो साल का था, मेरी मां नहीं रहीं। गीता आंटी ने वादा किया था कि मैं तुम्हारे बच्चों को बड़ा करूंगी। आरती की शादी के समय उन्होंने कहा – मैंने अपना वादा पूरा कर दिया।” ये बातें कहते हुए कृष्णा खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
गीता आंटी बनीं दोस्ती की मिसाल
कृष्णा ने गीता आंटी को गले लगाते हुए कहा, “ये है सच्ची दोस्ती की मिसाल।” उनके इस इमोशनल मोमेंट को देखकर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स अली गोनी, अंकिता लोखंडे और रुबीना दिलैक भी अपने जज्बात नहीं रोक सके और भावुक हो गए।
यह भी पढ़ें:
यह 5 आयुर्वेदिक फूड्स रखेंगे आपका लिवर फिट
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News