कोटा (एजेंसी/वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोटा शहर पूरी तरह से बदल गया है। कोटा का ऐसा बदलाव हुआ स्वरूप उन्होंने पिछले पांच दशक में पहली बार देखा है झालावाड़ जिले में चंवली के रास्ते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चंवली के रास्ते प्रवेश के बाद राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा
कोटा और झालावाड़ मे तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने शुक्रवार देर शाम कोटा में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले चंबल नदी के तट पर स्थित रिवर फ्रंट का अवलोकन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह अपनी राजनीतिक यात्राओं के दौरान पिछले 5 दशकों से कोटा आते रहे हैं लेकिन कोटा का ऐसा नजारा पहली कभी देखने को नहीं मिला।
श्री गहलोत ने जायजा लेने के दौरान कोटा के विकास कार्यों को देखकर कहा कि- ” श्री धारीवाल ने कोटा के स्वरूप को बदल कर रख दिया है एयरपोर्ट से जगपुरा तक भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया, इस दौरान ट्रैफिक लाइट-फ्री मार्ग से गुजर कर मैं जब जगपुरा पहुंचा तो कही ट्रैफिक लाइट नही थी।
उन्होने कहा कि कोटा में अपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जो नजर भी आ रहे हैं जगपुरा में राहुल गांधी के विश्राम स्थल का दौरा कर लौटते समय नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने मार्ग में आने वाले सभी विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जानकारी दी उन्होंने काफिला रोक रोक कर कोटा के विकास कार्यों को देखा और सराहना की।
श्री गहलोत ने चंबल रिवर फ्रंट के बारे में कहा कि वाकई विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनने जा रहा है मुख्यमंत्री गहलोत रिवर फ्रंट देखकर खासे प्रभावित हुए और उन्होंने प्रोजेक्ट के पूर्ण होने की जानकारी भी मौके पर मौजूद अधिकारियों से ली।श्री धारीवाल ने रिवर फ्रंट पर स्थापित किए जा रहे विश्व कीर्तिमानो के बारे में विस्तार से बताया।
श्री गहलोत ने रिवर फ्रंट ईस्ट साइड के बैराज गार्डन, चंबल माता प्रतिमा, आगरा फोर्ट ग्रांड हाट ,वर्ल्ड हेरिटेज पर बनाई जाने वाली विश्व की 9 बिल्डिंगों के बारे में जानकारी लेकर कहा कि सारा विश्व ही यही उतर आया है राजस्थान में विश्व स्तरीय हेरिटेज रिवर फ्रंट वाकई कीर्तिमान स्थापित करेगा।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद्र ने चैत्यभूमि में देखी व्यवस्थाएं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News