फिटनेस के लिए हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से काम करता है. वॉक से लेकर योग और जिम जाने तक कई तरह की ऐक्टिविटी के लिए समय निकालना जरूरी है, ताकि आप अपने शरीर पर जमा होते एक्ट्रा फैट को हटा सकें. अगर घर के आस-पास पार्क और जिम की सुविधा नहीं है तो आप रस्सी कूद के जरिए खुद को फिट रख सकते हैं. यह फिटनेस का एकदम सस्ता और आसान तरीका है.
स्किपिंग या रस्सी कूद एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जिसमें आपके शरीर का हर अंग ऐक्टिव रहता है. खासतौर पर महिलाओं के लिए यह एक्सरसाइज इसलिए अधिक लाभकारी रहती है क्योंकि महिलाओं का आमतौर पर बाजुओं, कमर और चेस्ट पर भी फैट अधिक बढ़ता है.
हृदय संबंधी रोगों से बचाव में रस्सीकूद एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है. यह हृदय गति को सामान्य करने, नर्व्स प्रेशर को बैलंस करने और ब्लड फ्लो को सही बनाए रखने के लिए शरीर को तैयार करती है. आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन कार्डियोवस्कुलर हेल्थ में हर दिन 10 मिनट स्किपिंग का वही प्रभाव होता है, जो हर दिन 30 मिनट जॉगिंग का होता है
रस्सी कूद के दौरान एक बार में जितनी कैलरी बर्न होती हैं, इतनी कैलरी शायद ही किसी अन्य फिजिकल ऐक्टिविटी में एक बार में और इतने कम समय में बर्न होती हो. स्किपिंग पर एक रिसर्च में सामने आया है कि रस्सी कूद के दौरान एक मिनट के अंदर 25 से 30 कैलरी तक बर्न हो सकती है.
यूं तो आप रस्सी दिन के किसी भी समय में कूद सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने के कम से कम डेढ़ से दो घंटे बाद ही स्किपिंग करें. साथ ही रस्सी कूद से कम से कम 30 मिनट पहले आपने कुछ हेवी ना खाया हो.
अंकुरित , सूखे मेवे या कोई फल जैसे पदार्थ खाने के 30 से 40 मिनट बाद आप स्किपिंग कर सकते हैं.
यह भी पढे –
जानिए,ब्रेस्ट डेंसिटी भी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकती है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News