बॉलीवुड (Bollywood) में अपनी शानदार पर्सनॉलिटी से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाले विद्युत जामवाल को उनके बेहतरीन एक्शन (Action) के लिए काफी पसंद किया जाता है. एक्टर (Actor) ने अपनी मशहूर सीरीज ‘कमांडो’ (Commando)’ और ‘कमांडो 2’ से फैंस का दिल जीतने में कोई कमी नहीं रखी. अब इसी बीच सीरीज (Series) के प्रोड्यूसर (Producer) विपुल शाह (Vipul Shah) ने विद्युत जामवाल के तीसरे पार्ट से बाहर होने के बारे में खुलासा कर दिया है.
विपुल शाह का खुलासा
‘कमांडो’ सीरीज के प्रोड्यूसर विपुल शाह एक इंटरव्यू में बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि इस मशहूर वेब सीरीज का तीसरा पार्ट बहुत जल्द सामने आने वाला है लेकिन इस बार इस सीरीज में विद्युत जामवाल की जगह इस बार वेब सीरीज में दर्शक एक नए चेहरे को देखेंगे और जिसे एक ऑडिशन के बाद सेलेक्ट किया गया है.
इस वजह से विद्युत जामवाल हुए बाहरइसके साथ जब विपुल शाह से जब विद्युत जामवाल के सीरीज में न होने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बस एक एक्सपेरीमेंट हैं जैसे कि हॉलीवुड फिल्मों में किया जाता है. इसके साथ विपुल शाह ने ये भी बताया कि उनके एक्टर के बीच सबकुछ ठीक है और दोनों एक साथ ‘कमांडो 4’ में जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे.
कमांडो के दोनों पार्ट रहे थे हिट
आपको बता दें कि विपुल शाह (Vipul Shah) की ‘कमांडो (Commando)’ और ‘कमांडो 2 (Commando 2)’ को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या इस बार ‘कमांडो 3’ को दर्शक विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के बिना पसंद करते हैं या नहीं.
यह भी पढे –
जानिए पीरियड के दौरान क्यों होने लगती है अचानक से हैवी ब्लीडिंग
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News