हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की वेडिंग को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. बी टाउन के फेवरेट कपल होने के नाते कियारा और सिद्धार्थ की शादी की चर्चा होनी तो बनती है. हर तरफ सिड और कियारा का नाम ही छाया हुआ है.
मौजूदा समय में कियारा आडवाणी के ब्राइडल लुक की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है. खासकर के कियारा के कलीरों को लेकर काफी सुर्खियां बनी हुई हैं. दरअसल अपनी शादी के खास दिन पर कियारा आडवाणी ने स्पेशल डिजाइन कलीरों को पहना था, जिनमें बीते साल दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के पालतू कुत्ते ऑस्कर की झलक देखने को मिली है.
रिपोर्ट के मुताबिक ये भी बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक दूसरे के पैर छूए हैं. दरअसल सिड ने दोनों में समानता दिखाने के लिए कियारा के पैर छूए हैं, जो ये दिखाने के लिए काफी है कि सिड और कियारा हर मामले में बराबर हैं.
फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इस बार की जानकारी दी है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की प्रतिज्ञा ने एक पल को मौके पर मौजूद मेहमानों को इमोशनल कर दिया था. हालांकि बाद में वे सभी खुशी में झूम उठे.
शादी के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी काफी सुंदर दिख रही थी. जिसका अनुमान आप सिड और कियारा की शादी तस्वीरों से आसानी से लगा सकते हैं. खबर के मुताबिक ऐसे में दोनों सुपरस्टार की मां ने कई मौके पर दूल्हा और दुल्हन की नजर भी उतारी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News