शर्लिन चोपड़ा द्वारा दर्ज केस में पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया है. अब इस मामले में शर्लिन चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि मैं जब-जब मैं राज कुंद्रा, साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाती हूं, जिन्होंने मेरा यौन शोषण किया है.
शर्लिन चोपड़ा ने कहा, ‘मेरा ऐसे लोगों से निवेदन है कि वो अपने भाइयों को बचाने के बजाय अपने भाइयों के पास जाकर पूछे कि उनके भाई महिलाओं के साथ क्यों यौन उत्पीड़न करते हैं? क्यों यौन शोषण करते हैं? ये सवाल पूछने के बजाय वह मीडिया के सामने आकर कहती है कि शर्लिन चोपड़ा तो मेरे भाई पर कलंक लगा रही है. लांछन लगा रही है.
एक्ट्रेस ने आगे कहा, अगर आरोपी की बहन को प्रॉब्लम हो रही है या फिर दिक्कत हो रही है तो वह पुलिस के पास जाए. पता लगाए कि पीड़ित महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है.
शर्लिन चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है. शर्लिन ने पोस्ट में लिखा है, ‘ब्रेकिंग न्यूज. अंबोली पुलिस ने एफआईआर 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया.
राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल किया था. जिसके बाद शर्लिन ने पुलिस में राखी के खिलाफ केस दर्ज करवाई थी.
यह भी पढे –
पिएंअनार के छिलके की चाय कैंसर और डायबटीज जैसी गंभीर बीमारियों से मिलेगी राहत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News