दक्षिण फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस नजयनतारा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनकी कोई फिल्म हो या फिर पर्सनल लाइफ, उनके चाहने वाले हर चीज में दिलचस्पी दिखाते हैं लेकिन फिलहाल एक्ट्रेस किसी और चीज को लेकर चर्चा में हैं. नयनतारा हाल ही में अपने पति विग्नेश शिवन के साथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थीं जिसकी तमाम फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. पंगुनी उथीराम के मौके ये जोड़ी अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाते कैमरे में कैद हुई, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक फैन के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि लोगों का गुस्सा भड़क गया है.
नयनतारा जब अपने पति के साथ मंदिर दर्शन ने लिए जा रही थीं तो उत्साहित फैंस उनकी वीडियो बनाने में लग गए जिसमें से एक पर एक्ट्रेस भड़क गईं. नयनतारा की इजाजत के बगैर फैन का वीडियो बनाना उन्हें रास नहीं आया और वो गुस्से में आ गईं.
नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन ने उम्मीद नहीं की थी कि कुंभकोणम के पास कामाक्षी अम्मन मंदिर पर दर्शन करने के दौरान उन्हें इतनी परेशानी का सामना करना पड़ेगे. जैसे ही वो मंदिर पहुंचे फैंस ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान ये जोड़ी अच्छे से दर्शन भी नहीं कर कर पाई. स्टार कपल के लिए वहां के हालात और भी बदतर हो गए, क्योंकि उन्हें अपना चढ़ावा चढ़ाने के लिए एक छोटे से मंदिर में आना पड़ा. भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और मंदिर के अंदर नयनतारा ने अपना आपा खो दिया.
गुस्से में तमतमाई नयनतारा ने फैन को फोन तोड़ने की धमकी दे दी, हालांकि उनके पति विग्नेश शिवन माहौल को संभालते दिखे, वहीं पुलिस भी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी दिखी.
बता दें, नयनतारा साउथ सिनेमा की डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस हॉरर थ्रिलर ‘कनेक्ट’ में नजर आई थीं. फिलहाल उनकी फिल्म ‘जवान’ काफी चर्चा में है जिसमें वो शाहरुख खान संग पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.
यह भी पढे –
थायरॉइड सेहत के साथ साथ आंखों पर भी बुरा असर डाल सकता है,जानिए कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News