बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिटनेस फ्रीक हैं. वह अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज पोस्ट करती रहती हैं. अब करीना कपूर ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनका बेस्ट वर्कआउट दोस्त कौन है.
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना वर्कआउट कर रही हैं तभी उनके बेटे जेह आ जाते हैं, लेकिन वह तुरंत हंसते हुए कैमरे के फ्रेम से बाहर चले जाते हैं.
जेह की क्यूटनेट पर फैंस फिदा हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ज्यादा यूजर्स ने जेह को क्यूट बताया है. इसके अलावा फैंस करीना की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं. किसी ने उन्हें इंस्पिरेशन बताया है तो किसी ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है.
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं, जो साल 2022 में रिलीज हुई. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. हालत ये हुई कि फिल्म 100 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई थी. अब करीना कपूर The Devotion of Suspect के अडॉप्शन फिल्म में नजर आएंगी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News