हाल ही में, एक्ट्रेस Palak Tiwari ने बॉलीवुड एक्टर Salman Khan को लेकर एक बयान दिया था, जो काफी सुर्खियों में है. पलक ने कहा था कि सलमान खान सेट पर लड़कियों को ज्यादा क्लीवेज ड्रेस पहनने से मना करते हैं. ये उनका रूल है. इस पर काफी चर्चा हुई और अब शहनाज गिल ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है.
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहनाज गिल से सलमान खान के फिल्म सेट पर बनाए गए रूल्स के बारे में पूछा गया. शहनाज ने इस रूल को सिरे से खारिज किया और खुद का उदाहरण देते हुए सफाई दी. शहनाज ने कहा कि वह खुद भी ट्रेलर लॉन्च में हॉट ड्रेस पहनकर आई थीं. एक्ट्रेस ने कहा, “वैसे मैं बताऊं तो ऐसा कोई रूल नहीं है. मैंने तो ट्रेलर लॉन्च में भी अच्छे और हॉट कपड़े डाले थे, उसमें क्लीवेज भी था.”
पलक तिवारी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान को नहीं पसंद है कि लड़कियां ज्यादा क्लीवेज वाली ड्रेसेस पहनती हैं. उन्होंने कहा था कि सलमान खान का रूल है कि सेट पर कोई भी लड़की की नेकलाइन ऊपर होनी चाहिए. सभी लड़कियों को अच्छे तरह से ढककर कपड़े पहनने चाहिए. इस पर जब ज्यादा बवाल हुआ तो पलक ने सफाई दी और लेटेस्ट बयान में कहा, “उस बात को गलत समझा गया था. मैं बस इतना कहना चाहती थी कि सीनियर्स के सामने कैसे कपड़े पहनना चाहिए, ऐसा मैंने खुद के लिए गाइडलाइंस बनाया है.”
बता दें कि पलक तिवारी और शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढे –
जानिए,आदित्य रॉय कपूर की ‘Gumraah’ हुई फ्लॉप, तीसरे दिन की कमाई भी रही बेहद कम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News