‘कुलवधू’, ‘बिग बॉस’ और ‘छोटी सरदारनी’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं दलजीत कौर ने हाल ही में दूसरी बार शादी की है. शालीन भनोट से तलाक के बाद एक्ट्रेस ने NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधी.
दलजीत कौर को शालीन भनोट से एक बेटा है, जिसका नाम जेयडन है. वहीं, उनके दूसरे पति निखिल पटेल की दो बेटियां हैं. ऐसे में अब दलजीत और निखिल तीन बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं. दोनों अपने बच्चों के साथ एक नई शुरुआत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बीते दिन दलजीत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर अपने फैंस के साथ बातचीत की.
पति निखिल के साथ थाईलैंड में हनीमून एंजॉय कर रहीं दलजीत ने लाइव आकर फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए. और बच्चों की प्लानिंग वाले सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं दोस्तों, हमारे पहले से ही तीन बच्चे हैं. मुझे लगता है कि ये काफी है. प्लीज दयालु रहें.” इसके बाद निखिल ने कहा, “यह बहुत एक्सपेंसिव है.” वहीं, तीनों बच्चों को मुंबई में छोड़ पति के साथ थाईलैंड में हनीमून मनाने पर भी दलजीत को ट्रोल किया गया.
दलजीत कौर ने 18 मार्च 2023 को निखिल से शादी की थी. एक्ट्रेस की शादी में टीवी के कई सितारे शामिल हुए थे. निखिल केन्या में रहते हैं. शादी के बाद दलजीत भी अपने पति के साथ केन्या में शिफ्ट हो जाएंगी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News