कभी-भी दूध को जल्दबाजी में उबालकर नहीं पीना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आज से ही ये काम करना बंद कर दें. क्योंकि दूध को जल्दी उबालने की आपकी कोशिश इसके पोषक मूल्य को कम कर सकती है.आइये जानते है दूध को उबालने का सही तरीका।
दूध को जल्दी उबालने से इसमें मौजूद नेचुरल शुगर जल जाता है और व्हे प्रोटीन फट सकता है. इतना ही नहीं, जल्दी उबालने की वजह से दूध जलकर बर्तन से चिपक सकता है. तेज आंच पर दूध उबालने से इसमें झाग बनती है, जो इसे चारों तरफ फैला देती है और तो और आपका चूल्हा भी गंदा हो सकता है. इसलिए दूध को मीडियम आंच पर गर्म करना सबसे अच्छा ऑप्शन है.
दूध को जल्दी उबालने पर उसमें मौजूद पानी इवैपरेट यानी वाष्पित होने लगता है और फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषत तत्व इससे अलग होने लगते हैं. दूध को धीरे-धीरे गर्म होने देने से इसमें मौजूद पानी नहीं जलता और ना ही कार्ब्स, फैट और प्रोटीन का नुकसान होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी भी भोजन को तेज आंच पर पकाने से उसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.
दूध को उबालने से कच्चे दूध में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और बाकी रोगजनकों को मारने में सहायता मिलती है. दूध को ना तो जल्दी उबाला जाना चाहिए और ना ही इसे ज्यादा देर तक गर्म करना चाहिए. जब आप पैन के किनारों दूध के बुलबुले उठते देखें तो गैस बंद कर दें और ओवर बोइलिंग न करें.
यह भी पढे –
जानिए, कही आप भी गर्मी में 2 से ज्यादा अंडे तो नहीं खाते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News