फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा अपने बुरे फेज को याद करते नजर आए. उन्होंने बताया कि कैसे वह एंग्जाइटी और डिप्रेशन से जूझ रहे थे. इसके चलते उन्होंने पीना शुरू कर दिया था. कई बार वह इसकी वजह से मुसीबत में भी पड़ गए. एक बार वह पीकर अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंच गए थे.
साल 2017 में आई कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ में अमिताभ बच्चन को वॉइस ओवर करना था. जब अमिताभ बच्चन ने कॉमेडियन से कहा कि वह अपनी टीम को उस स्टूडियो में भेज दें, जहां वह डबिंग कर रहे है, तब खुद कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ स्टूडियो पहुंच गए थे. रजत शर्मा के शो में कपिल ने बताया कि सुबह 8 बजे वह अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे और वहां जाकर उन्हें पता चला कि बिग बी ने उनकी फिल्म का वॉइसओवर कर लिया है और अब वह अपनी फिल्म की डबिंग कर रहे हैं.
कपिल शर्मा ने सुबह सुबह ही दो पेग चढ़ा लिए थे. स्टूडियो में पहुंचने के बाद वह अमिताभ बच्चन को थैंक्यू बोलना चाहते थे, लेकिन उनके स्टाफ उन्हें अंदर नहीं जाने जा रहे थे. फिर बिग बी ने कपिल शर्मा से मिलने के लिए उन्हें अंदर बुलाया और कपिल ने बिग बी से गिन्नी को उनकी बहू के रूप में मिलवाया. साथ ही उनके पैर छूए और उन्हें थैंक्यू बोला. बाद में जब कपिल शर्मा वहां से निकले तो मैसेज करके उन्होंने अमिताभ बच्चन को पीकर मिलने के लिए माफी मांगी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News