बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस की बात की जाए तो उसमें शबाना आजमी का नाम जरूर शामिल होगा. 80 के दशक में शबाना आजमी ने अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत शबाना आजमी ने अपनी खास पहचान बनाई. इसी दौरान शबाना ने हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म लेखक जावेद अख्तर के साथ शादी भी रचाई. इस बीच शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर को लेकर एक रोचक किस्सा सुनाया है.
शबाना आजमी अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं. इतना ही नहीं अपने बयानों को लेकर आए दिन शबाना का नाम सुर्खियां बटोरता रहता है. हाल ही में शबाना आजमी ने कर्ली टेल्स को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमें शबाना आजमी ने अपने हसबैंड जावेद अख्तर को लेकर बड़ी बात कही है. शबाना ने बताया है कि- ‘एक बार मैं और जावेद कार से कहीं जा रहे थे. उस दौरान जावेद के पास उनकी पुरानी फिएट कार हुआ करती थी. इस दौरान मेरी नजर एक फूलों की दुकान पर पड़ी, जिसमें एक से बढ़कर एक फूल मौजूद थे. उन फूलों ने मेरा दिल जीत लिया और मैं एक्साइमेंट जोर से उन फूलों की तारीफ करने लगीं.
हालांकि हमारी कार तोड़ी आगे निकल गई. फिर इसके बाद जावेद मुझे उस फूलों की दुकान पर वापस लाए. लेकिन हैरानी वाली बात ये रही कि उन्होंने मेरे लिए वो पूरी फूलों की दुकान खरीद ली. क्योंकि उनका मानना था कि जो मुझे पसंद है, वो तुम्हारे लिए रहेगा.’
अपने करियर के पीक लेवल पर साल 1984 में शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से शादी की. उस वक्त जावेद पहली पत्नी हनी ईरानी की साथ शादी के संबंध में बने हुए थे. हालांकि शबाना के प्रेम में पड़े जावेद ने उस वक्त कुछ भी नहीं सोचा और न देखा.
यह भी पढे –
चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News