मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक टाइम में इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल हुआ करते थे. दोनों की जोड़ी को फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जाता था और दोनों अक्सर कपल गोल्स देते हुए भी नजर आते थे. दोनों ने अपने तलाक का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था. कहते हैं कि दोनों पहली बार एक फोटोशूट के दौरान मिले थे, जहां दोनों को लव एट फर्स्ट साइट हो गया था. कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 1998 में शादी कर ली. हालांकि शादी के 19 साल बाद कपल ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया.
कुछ समय पहले जब मलाइका करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में गई थीं, तब उन्होंने अपनी लाइफ और शादी पर ढेरों चौंकाने वाले खुलासे किए थे. एक्ट्रेस ने बताया था कि अरबाज से तलाक से एक रात पहले उनकी हालत कैसी थी. मलाइका ने बताया था कि तलाक से पहले घरवाले उन्हें लेकर बहुत कंसर्न थे. वे बार-बार एक्ट्रेस से पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने इस तलाक को लेकर अच्छे तरीके से सोच लिया है और क्या वे अपने इस डिसीजन पर कायम हैं.
आखिरकार 19 साल बाद 2017 से अलग रह रहे मलाइका-अरबाज ने 2019 में तलाक ले लिया. खबरों के मुताबिक, अलुमिनी के तौर पर अरबाज ने 15 करोड़ रुपए मलाइका को दिए थे. आज मलाइका और अरबाज अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं और आगे बढ़ चुके हैं. जहां मलाइका इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिश्ते में हैं.
यह भी पढे –
जानिए क्यों सलमान खान का नाम सुनकर जरा सी बात पर भड़क गई थीं एक्स भाभी मलाइका
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News