शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. मेटाबॉलिज्म से लेकर डीएनए सिंथेसिस और रेड ब्लड सेल्स के लिए विटामिन बी12 की जरूरत पड़ती है. नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाएं रखने के लिए भी विटामिन बी12 बहुत जरूरी है. अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो डॉक्टर्स आपको सप्लीमेंट्स दे सकते हैं. विटामिन बी12 की कमी होने पर कई परेशानी हो सकती है.
अगर आपके शरीर पर भूरे और काले रंग के धब्बे हो रहे हैं. धूप में स्किन पैची और डार्क हो रही है. शरीर के किसी भी हिस्से में दाग बन रहे हैं तो आपको हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो रही है. इसकी वजह शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है. विटामिन बी12 कम होने पर स्किन पर दाग-धब्बे, पैच या स्किन का कलर डार्क हो जाता है. ऐसा शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है.
अगर आपको हाथ, पैर, चेहरे या किसी दूसरे अंग पर सफेद दाग हो रहे हैं तो ये विटामिन बी12 की कमी को दर्शाता है. इस बीमारी को विटिलिगो यानि सफेद दाग होने की बीमारी कहा जाता है. ये हाइपरपिग्मेंटेशन के विपरीत है इसमें शरीर में मेलेनिन की कमी हो जाती है जिससे सफेद पैच बन जाते हैं.
विटामिन बी12 की कमी से होने वाली ये ऐसी बीमारी है जिसमें मुंह के कोनों पर रेडनेस और सूजन आ जाती है. डॉक्टर्स के अनुसार, एंगुलर चेलाइटिस होने पर सबसे पहले लालिमा और सूजन आती है. आपको गंभीर समस्या होने पर दरारों में दर्द, क्रस्टिंग, ओजिंग और खून निकलने की समस्या भी हो सकती है.
जब विटामिन बी12 कम होने लगता है तो इसका असर बालों पर भी नज़र आता है. इससे बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है. आपको बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए विटामिन बी12 से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए.
विटामिन बी12 की कमी होने पर कई लोगों में दूसरी समस्याएं जैसे त्वचा का रंग हल्का पीला होना, जीभ का रंग पीला या लाल होना, मुंह में छालें, स्किन में सुई जैसी चुबना या सनसनी होना, आईसाइट कमजोर होना, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन होना भी हो सकता है.
विटामिन बी12 की कमी को आप डाइट से पूरा कर सकते हैं. आप नॉनवेज खाएं, फिश, अंडे, मीट, शेलफिश में विटामिन बी12 पाया जाता है. शाकाहारी लोगों के विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही, पनीर या चीज का विकल्प है. ज्यादा कमी होने पर आप डॉक्टर से सलाह लें.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News