जनसुराज पदयात्रा की शुरुआत करने वाली चुनावी रणनीति कर प्रशांत किशोर ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को पार्टी बन रही जनसुराज 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पीके के कहा कि 2025 में जनसुराज 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को नामांकित किया जाएगा। हमने यह भी कहा है कि 2030 में जन सुराज 70-80 महिलाओं को नेता बनाया जाएगा। यह बातें प्रशांत किशोर ने रविवार दोपहर पत्रकारों से से बातचीत के दौरान कही।
महिला प्रकोष्ठ की बैठक के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी। यह सही मायने में महिलाओं को नेता बनाने का प्रयास था। जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी तब तक उनकी बराबरी की भागीदारी संभव नहीं है। दूसरी बात यह है कि महिलाओं को रोजी रोजगार करने के लिए चार प्रतिशत गारंटी पर लोन मिले। इसलिए जनसुराज का अभियान है कि महिलाओं को जीतकर विधानसभा पहुंचाया जाए। 2025 में जब जनवरी जनसुराज सरकार बनी तो 10-12 हजार की नौकरी के लिए किसी को बिहार छोड़ने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा। हमने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है।
बिहार के विकास को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव जाति, रंगदारी, शराब माफिया, अपराध पर बोलते हैं तो टिप्पणियां की जा सकती हैं। लेकिन, अगर वह विकास मॉडल पर चर्चा करते हैं तो यह हास्यास्पद है। वह पिछले 15 वर्षों से सत्ता में हैं, उन्हें पता नहीं है कि जीडीपी और जीडीपी वृद्धि क्या है। वह बिहार के विकास की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं, जब छह महीने पहले तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे। बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था और छह महीने बाद बिहार गटर बन गया है। अगर आज नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं, तो बिहार उन्हें फिर से अच्छा लगने लगेगा।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News