ग्लैमर वर्ल्ड में इन दिनों अमिताभ बच्चन अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अमिताभ के फैंस को उनकी सेहत की काफी फिक्र है. बॉलीवुड का ये महानायक पांच दशकों से अपने फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहा है. अपने इस शानदार फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री के कई शानदार डायरेक्टर्स के अलावा मनमोहन देसाई के साथ भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.
इन दिनों अपनी सेहत को लेकर लाइमलाइट में चल रहे अमिताभ बच्चन को मनमोहन देसाई के द्वारा डायरेक्ट साल 1983 में आई ‘कुली’ में इतनी ज्यादा चोट लग गई थी कि एक्टर बस मौत के मुंह से बाहर आए थे. अमिताभ के फैंस ने एक्टर के लिए दुआओं की बौछार लगा दी थी और इन्हीं दुआओं के साथ बेहतरीन ट्रीटमेंट की वजह से अमिताभ को एक नई जिन्दगी मिली थी. चोट से रीकवर होने के बाद अमिताभ बच्चन ने फिल्म की शूटिंग को पूरा किया. बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. एक्टर के फैंस ‘कुली’ को आज भी बहुत ही दिल के साथ देखना पसंद करते हैं.
मनमोहन देसाई के द्वारा डायरेक्ट अमिताभ बच्चन की इस मूवी का ओटीटी व्यूअर्स जी5 पर मजा ले सकते हैं.
‘कुली ‘ में अमिताभ बच्चन के अलावा ऋषि कपूर, वहीदा रहमान, रति अग्निहोत्री , कादर खान और पुनीत इस्सर जैसे कई सितारों ने अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया था.
यह भी पढे –
सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है पुदीने की चटनी, जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News