पालक विटामिन और मिनरल का भंडार है. पालक में आयरन , मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे खनिज भरपूर होते हैं. पालक विटामिन A विटामिन C और विटामिन K पाया जाता है. पालक खाने से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है. ठंड में पालक का सीजन होता है. ऐसे में बच्चों को पालक जरूर खिलाएं. हालांकि कई बार पालक का स्वाद बच्चों को पसंद नहीं आता है. ऐसे में आप उनके लिए कुछ टेस्टी बना सकते हैं. आज हम आपको बच्चों को पालक खिलाने के कुछ टिप्स दे रहे हैं. इस तरह बच्चे आसानी से पालक खा लेंगे.
बच्चों को चिप्स, फ्राईज और पकौड़े खूब पसंद आते हैं. ऐसे में आप बच्चों को नाश्ते में पालक के पकौड़े बनाकर खिला सकते हैं. बच्चों को सॉस के साथ पालक के पकौड़ों सर्व करें. बेसन और पालक के पकौड़े बनाना बहुत आसान होता है.
बच्चों के टिफिन में आप पालक के पराठे बनाकर दे सकते हैं. पराठे बच्चों को खूब पसंद आते हैं. आप पालक को बारीक काटकर आटे में मिला लें. इसमें नमक मिला लें और पराठे बना लें. इसके अलावा पालक को पीसकर आटे में मिलाकर भी टेस्टी पराठे बना सकते हैं. हरे रंग के पराठे बच्चे स्वाद से खाएंगे.
बच्चों को कबाब खाने में टेस्टी लगता है. आप पालक और दूसरी सब्जियां मिलाकर टेस्टी कबाब बना सकते हैं. ये एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक है. आप इन्हें बच्चों के टिफिन में भी दे सकती हैं. इसके लिए ब्लांच किया हुआ पालक, हंग कर्ड और ब्रेड क्रप्स मिलाकर टेस्टी कबाब बना सकते हैं.
बच्चों को मोमोज पसंद होते हैं. मार्केट में मिलने वाले मोमोज तीखे होते हैं ऐसे में आप घर पर पालक और पनीर जैसी हेल्दी चीजें डालकर बच्चों के लिए मोमोज बना सकते हैं. घर के बड़े लोग भी इन्हें खा सकते हैं. इसके लि बारीक कटा पालक और थोडा़ सा पनीर का मिश्रण बना लें.
बच्चों को कॉर्न पसंद होते हैं. आप पालक और कॉर्न को मिक्स करके पालक कॉर्न की सब्जी बना सकते हैं. इसके अलावा आप पालक पनीर बनाकर भी बच्चों को खिला सकते हैं. अगर बच्चे को आलू पसंद है तो आप आलू पालक बना सकते हैं. ये तीनों ही सब्जी बहुत टेस्टी और हेल्दी होती हैं.
यह भी पढे –
हर दिन खाएं नीम का पत्ता इन गंभीर बीमारियों का जोखिम होगा कम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News