शैंपू और हेयर ऑइल बदल-बदलकर थक गए हैं लेकिन बाल हैं कि झड़ना बंद ही नहीं होते… दरअसल, इस मामले में समस्या दो तरफा है. इसलिए सिर्फ शैंपू या तेल बदलने से काम नहीं बनेगा. बल्कि आपको उन फैक्टर्स पर भी काम करना पड़ेगा, जिनके कारण बाल झड़ रहे हैं. इसके बाद आपकी समस्या दूर करेगी साइंस.
बाल झड़ने के दौरान स्किन और बालों की रूट्स में क्या बदलाव होते हैं, क्यों बालों का झड़ना हेरिडिटी बन जाता है, इन कारणों पर रिसर्च करने के दौरान सबसे पहले इन कारणों की जांच की गई है कि आखिर बाल तेजी से क्यों झड़ते हैं? खासतौर पर युवाओं में गंजेपन की क्या वजह है? इस जांच में जो कारण सामने आए वे इस प्रकार हैं…
पॉल्यूशन
सही डायट ना लेना
खान-पान में पोषण की कमी
पूरी नींद ना लेना
फिजिकली ऐक्टिव ना रहना
एक्सर्साइज ना करना
ये सभी कारण जो ऊपर बताए गए हैं, ये शरीर के अंदर तेजी से हॉर्मोनल चेंजेज करते हैं. इन बदलावों से हॉर्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं और हेयर फॉल तेज हो जाता है. बाल झड़ने के ये कारण इतने प्रभावी हैं कि ये इसे हेरिडिटी का हिस्सा भी बना सकते हैं.
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के साइंटिस्ट्स ने अपनी रिसर्च में एक ऐसे प्रोटीन का पता लगाया है, जो इम्युन सिस्टम को सपॉर्ट करने और हेयर फॉलिकल्स की ग्रोथ साइकल को नियंत्रित करने में मदद करता है. वैज्ञानिकों ने इस प्रोटीन को ट्रांसफॉर्मिंग ग्रोथ फैक्टर-बीटा नाम दिया है. ये एक ऐसा प्रोटीन है, जो शरीर की कोशिकाओं द्वारा ही तैयार किया जाता है और कोशिकाओं द्वारा बनाए जाने वाले कई तरह के प्रोटीन्स की श्रेणी में ही आता है.
हेयर फॉलिकल्स की ग्रोथ साइकल ही ये निर्धारित करती है कि बालों को कसकर जकड़े रहने वाली और शरीर से इन्हें पोषण देने वाली कोशिकाएं कब बढ़ेंगी और कब मर जाएंगी. रिसर्च में कहा गया है कि इन कोशिकाओं को जीवित रखने वाले साइकल को रेग्युलेट करने के लिए जरूरी है कि ट्रांसफॉर्मिंग ग्रोथ फैक्टर-बीटा नाम के प्रोटीन की मात्रा को कंट्रोल किया जाए. यानी इसे बढ़ने से रोका जाए. क्योंकि ये प्रोटीन जब बहुत अधिक मात्रा में बढ़ जाता है तो बालों के झड़ने की वजह बनता है.
शोध से जुड़े वैज्ञानिक शिशुआन का कहना है कि हेयर फॉलिकल्स बिना किसी चोट के भी मरते और पुनर्जीवित होते रहते हैं. खास बात ये है कि हेयर फॉलिकल्स कभी भी अपने स्टेम सेल रिजर्वायर को सूखने नहीं देते हैं. जीवित स्टेम सेल्स को जैसे ही डिजनरेट होने का सिग्नल मिलता है, ये विभाजित होकर एक नई स्टेम सेल बनाती हैं और खुद एक हेयर फॉलिकल के रूप में विकसित हो जाती हैं. इस जानकारी के बाद आने वाले समय में गंजापन पूरी तरह कंट्रोल होने की पूरी संभावना है.
झड़ते बाल और गंजेपन के कारण पूरी दुनिया की एक बड़ी आबादी परेशान है. इस रिसर्च के बाद आखिर ये तो साफ हुआ कि गंजापन आता क्यों है और स्किन में आखिर ऐसा क्या घटता है कि बड़ी संख्या में लोगों के बाल पूरी तरह गायब हो जाते हैं और फिर कभी नहीं उगते.
यह भी पढे –
बॉयफ्रेंड अर्सलान को कभी गले लगाते तो कभी कडल करती नजर आईं ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन खान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News