साउथ की लेडी सुपर स्टार के तौर पर फेमस सामंथा रुथ प्रभु का 36वां बर्थडे बस आने ही वाला है. 28 अप्रैल को सामंथा 36 साल की हो जाएंगी. एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में बिजी हैं. हालांकि इन सबके बीच एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे प्लान का खुलासा हो गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सामंथा अपने बर्थडे पर स्पाई सीरीज की इंडियन इंस्टॉलमेंट ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के सेट पर बिजी रहेंगी. यानी एक्ट्रेस अपने जन्मदिन पर भी वर्किंग रहेंगी. क्योंकि उन्हें देश के एक लैंडमार्क में शूटिंग करनी है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सामंथा ने फिल्म के सेट पर अपने बर्थडे का जश्न मनाया हो. पिछले साल अपने जन्मदिन के दिन वह कश्मीर में विजय देवरकोंडा के साथ रोम-कॉम ‘कुशी’ पर काम कर रही थीं.
हाल ही में सामंथा ने प्रियंका चोपड़ा की इंटरनेशनल सीरीज ‘सिटाडेल’ के लंदन प्रीमियर में शिरकत की थी. इस दौरान उनके साथ इवेंट पर स्पाई सीरीज के इंडियन वर्जन के को-एक्टर वरुण धवन और उनके निर्देशक राज और डीके भी थे. बताया जा रहा है कि इंडियन सीरीज रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर अमेरिकी शो से जुड़ी हुई है.
‘सिटाडेल’ इंडियंन वर्जन के अलावा सामंथा के पास शिव निर्वाण की ‘कुशी’ भी है. वह फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी. ये फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होने की उम्मीद है. हाल ही में सामंथा की शाकुंतलम रिलीज हुई थी. फिल्म कालीदास के नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम पर बेस्ड थी. हालांकि सामंथा की लीड रोल वाली इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं.
यह भी पढे –
जानिए,सालभर भी नहीं चला हनी सिंह और Tina Thadani का रिश्ता दोनों का हुआ ब्रेकअप
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News