अपनी उम्र के हिसाब से जानिए रोज कितनी वॉक जरूरी है

वॉक करना किसी भी उम्र के लिए सबसे सरल और प्रभावशाली व्यायाम है। सिर्फ मोटापा कम करने में ही नहीं, बल्कि इससे कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना लगभग 10,000 कदम चलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको करीब 1 घंटा वॉक करना जरूरी होता है। हालांकि, आपकी उम्र के हिसाब से वॉक का समय और दूरी थोड़ी बदल सकती है। आइए जानते हैं अपनी उम्र के अनुसार आपको रोज कितनी देर वॉक करनी चाहिए ताकि आप सेहतमंद और फिट रह सकें।

उम्र के अनुसार वॉक कितनी करनी चाहिए?
5 से 7 साल के बच्चे:
दिन में 12,000 से 15,000 कदम चलना चाहिए।

18 से 40 साल के युवा:
रोजाना कम से कम 12,000 कदम चलें।

40 से 50 साल के बीच:
रोजाना लगभग 11,000 कदम चलना अच्छा रहता है।

50 से 60 साल के लोग:
10,000 कदम रोजाना चलना चाहिए।

60 साल से ऊपर:
दिन में 8,000 कदम चलना पर्याप्त है।

रोजाना वॉक करने के फायदे और टिप्स
दिन में कम से कम आधा घंटा वॉक जरूर करें।

कोशिश करें पूरे दिन में कुल 10,000 कदम पूरा हो जाए।

आप अपने स्मार्टफोन या फिटनेस ऐप की मदद से कदमों की गिनती कर सकते हैं।

एक घंटे की सामान्य वॉक में आप करीब 4-5 किलोमीटर चल सकते हैं।

तेज़ चलने (ब्रिस्क वॉक) पर आप 5-6 किलोमीटर भी चल सकते हैं।

बाकी के कदम आप अपने रोज़मर्रा के कामों और चलने-फिरने से पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

लहसुन सभी के लिए नहीं! इन 4 लोगों को हो सकता है बड़ा नुकसान