अमृता सिंह एक समय में बॉलीवुड की सबसे हसीन और सक्सेसफुल एक्ट्रेस हुआ करती थीं. आज वह इंडस्ट्री से दूर हैं, बहुत कम ही पर्दे पर दिखाई देती हैं, लेकिन उनकी चर्चाएं हमेशा फिल्मी गलियारों में होती रहती है. अमृता सिंह ने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं. कभी खुद से 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी तो कभी सौतन का अपने बच्चों के साथ बॉन्ड.
साल 1991 में अमृता और सैफ ने घरवालों की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए सारा अली खान और इब्राहिम अली खान. अमृता की शादीशुदा जिंदगी में कलेश होने शुरू हुए और फिर उन्होंने 2004 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला कर लिया.
तलाक के कुछ समय बाद अमृता की जिंदगी में सौतन की एंट्री हुई. ये सौतन बॉलीवुड की हसीना करीना कपूर खान थीं. साल 2007 से करीना और सैफ का रिश्ता शुरू हुआ और फिर 2012 में उन्होंने शादी कर ली. कहा जाता है कि, सैफ के साथ करीना को देख अमृता आगबबूला हो गई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद इन बातों को खारिज किया था.
कई बार अमृता सिंह और करीना कपूर के रिश्ते पर चर्चे होते हैं. भले ही करीना और अमृता आपस में बात न करती हों, लेकिन उनके बीच एक-दूसरे को लेकर कोई कड़वाहट देखने को नहीं मिलती है. अमृता और करीना ने हमेशा एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखी है. ऐसा कभी नहीं था कि अमृता या करीना ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई जहर उगला हो. अमृता के दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम करीना के बहुत क्लोज हैं और इस बात से अमृता को भी कभी कोई हर्ज नहीं रहा.
यह भी पढे –
अगर आप भी अपने घुटने के दर्द से परेशान हैं,तो अपनाये ये नुस्खे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News