भारतीय रसोई में कई तरह के मसाले मौजूद होते हैं, जो न सिर्फ खाने का टेस्ट बढ़ाते हैं बल्कि, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर भी होते हैं. ये कई तरह की बीमारियों से शरीर को दूर रखते हैं. ऐसा ही एक मसाला है स्टार एनिस, जिसे चक्र फूल भी कहा जाता है. यह दिखने में बिल्कुल स्टार की तरह होता है. चक्र फूल अनेक गुणों से भरपूर होता है. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, विटामिन ए और सी जैसे गुणों से भरपूर होता है. चलिए जानते हैं इनसे होने वाले फायदों के बारें में..
चक्र फूल के अमेजिंग बेनिफिट्स
चक्र फूल में हाई लेवल का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कणों से बचाकर रखता है. चक्र फूल कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों का रिस्क कम कर सकता है.
चक्र फूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह शरीर में सूजन को कम करता है. गठिया और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का जोखिम कम करने में स्टार एनिस काफी मददगार है.
चक्र फूल का इस्तेमाल पुराने समय से ही पाचन को दुरुस्त रखने में होता आ रहा है. यह पेट फूलने, गैस, अपच जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है. इसका कार्मिनेटिव इफेक्ट पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है.
चक्र फूल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है. यह विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. अगर आपकी डाइट में स्टार एनिस शामिल है तो यह इम्यूनिटी को सुधारने का काम करता है.
खांसी और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस संबंधी इंफेक्शन को दूर करने में चक्र फूल का पारंपरिक तौर पर इस्तेमाल होता आया है. इसमें एक्सपेक्टोरेंट गुण होते हैं, जो सांस की नली में बलगम दूर कर खांसी की समस्या से आराम देता है.
यह भी पढे –
फिल्मों में किसी भी तरह के रोल कर सकते हैं अभिषेक बच्चन,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News