साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक दिन पहले अपने 41 जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अभिनेता के चाहने वालों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं. वहीं उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’के लिए भी लोगों का उत्साह काफी ज्यादा है. फिल्म के टीजर ने तो फैंस के एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है.
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन का इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट हैं, एक से तो आप वाकिफ होंगे ही लेकिन दूसरा उन्होंने सीक्रेट रख रखा है. इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सिर्फ अल्लू अर्जुन ही नहीं कई और साउथ और बॉलीवुड सितारे हैं जो सोशल मीडिया पर अपना सीक्रेट अकाउंट चलाते हैं जिसकी भनक फैंस तक को नहीं होती है.
अल्लू अर्जुन के फैंस जरूर अब इंस्टाग्राम पर उनके सीक्रेट अकाउंट की तलाश में जुट गए होंगे. अभिनेता इस अकाउंट पर अपने दोस्तों के साथ हर तरह की बात शेयर करते हैं. वहीं उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनकी प्रोफेशनल से जुड़ी पर्सनल लाइफ की फोटो-वीडियो देखने को मिल जाएगी जो फैंस को भी खूब पसंद आती है.
इस बीच, ‘पुष्पा: द रूल’ से अल्लू अर्जुन के फर्स्ट लुक ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है. फैंस ये जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि आगे इस फिल्म में क्या होने वाला है. सुकुमार निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा 2’ के टीजर के साथ कैप्शन में नजर आया ‘पुष्पा कहां है?’ जोकि ये साबित करता है कि फिल्म का दूसरा भाग काफी दिलचस्प होने वाला है.
‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म के रिलीज की बात करें तो ये अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
यह भी पढे –
प्रेगनेंसी में भूलकर भी न खाएं देसी घी, बढ़ सकती है कई परेशानियां,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News