केएल राहुल का इंग्लैंड में चला बल्ला, लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में ठोका शानदार शतक

लीड्स टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक से चूकने वाले केएल राहुल ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और शतक ठोककर सबका दिल जीत लिया। राहुल ने 202 गेंदों में शतक जड़ते हुए अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया। यह शतक उनके लिए खास रहा क्योंकि लीड्स में ये उनका पहला टेस्ट शतक है।

राहुल का ये शतक लगभग डेढ़ साल बाद आया है – इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में शतक लगाया था। खास बात ये है कि पिछली इंग्लैंड सीरीज में भी राहुल ने शतक जड़ा था, और अब उन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर कुल तीन टेस्ट शतक पूरे कर लिए हैं। अगर सभी फॉर्मेट्स की बात करें तो राहुल के इंग्लैंड में अब 5 शतक हो चुके हैं।

विदेशी ज़मीन पर चलता है राहुल का बल्ला
जहां अधिकतर बल्लेबाज घरेलू पिचों पर शतक लगाते हैं, वहीं केएल राहुल का प्रदर्शन विदेशी मैदानों पर ज्यादा दमदार रहा है। उनके 9 में से 8 टेस्ट शतक विदेशों में आए हैं।

इंग्लैंड – 3 शतक

साउथ अफ्रीका – 2 शतक

श्रीलंका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया – 1-1 शतक

SENA देशों में राहुल का जलवा
SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में बल्लेबाजों की असली परीक्षा होती है और राहुल इस कसौटी पर खरे उतरे हैं। बतौर ओपनर उन्होंने SENA में 5 शतक लगाए हैं। इस मामले में राहुल से आगे सिर्फ महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने इन देशों में 8 शतक जड़े थे।

इंग्लैंड में राहुल का रिकॉर्ड शानदार
राहुल को इंग्लैंड की पिचें बेहद रास आती हैं।

2018: द ओवल में शतक

2021: लॉर्ड्स में शतक

2025: लीड्स में शतक

हर दौरे पर उन्होंने इंग्लैंड में कोई न कोई खास पारी जरूर खेली है। लीड्स में आया उनका यह ताजा शतक भी उनके करियर की यादगार पारियों में से एक बन गया है।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव! अब दिखेंगे Ads और देने होंगे पैसे भी