हैदराबाद (एजेंसी/वार्ता) केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र सिकंदराबाद में लोगों की समस्याओं को समझने के लिए पदयात्रा की। श्री रेड्डी ने अपनी पदयात्रा अड्डागुट्टा से शुरू की और तुकाराम गेट, तरनाका, लापेट और मेट्टूगुडा तक गए। पदयात्रा के दौरान श्री रेड्डी ने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने लोगों को राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याओं के बारे में ज्ञापन सौंपा। लोगों ने श्री रेड्डी को समस्याओं के बारे में मौखिक जानकारी भी दी।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री को आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाले युवक को एटीएस ने किया बदायूं से गिरफ्तार
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News