बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और करीना कपूर साथ में फिल्म ‘गुड न्यूज’ में काम कर चुकी हैं. दोनों का एक ब्रांड के इवेंट पर रीयूनियन हुआ. इन दोनों एक्ट्रेस के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आईं. सुहाना फिल्म ‘द आर्चीज’ से इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. इवेंट में तीनों एक्ट्रेसेस ग्लैमरस अवतार में नजर आईं. तीनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करीना के एटिट्यूड को देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कई यूजर्स कह रहे हैं कि करीना इनसिक्यॉर हो रही हैं.
लुक की बात करें तो करीना कपूर ब्लैक स्टेपलेस गाउन में नजर आईं. उन्होंने अपना लुक डार्क आईमेकअप के साथ कंप्लीट किया. वहीं सुहाना खान ने रेड कलर का स्ट्रेपलेस गाउन पहना था. जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. कियारा की बात करें तो उन्होंने पेस्टल ग्रीन कलर का हॉलटेड टॉप और प्लाजो पहना था.
करीना कपूर हुईं ट्रोल
सोशल मीडिया पर तीनों की पैपराजी को पोज देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी का ध्यान करीना की तरफ जा रहा है. करीना का एटिट्यूड कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. वह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक ने लिखा- करीना खुश नहीं हैं. वहीं दूसरे ने लिखा- करीना बीच में आना चाहती थीं, सच में एटिट्यूड, बॉडी लैंग्वेज. बेचारी कियारा को समझ नहीं आ रहा. वहीं एक ने लिखा- करीना सच में जैलेस और अनकंफर्टेबिल नजर आ रही हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी थ्रिलर ड्रामा फिल्म जाने जान इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. वहीं कियारा आडवाणी अपनी तेलुगू फिल्म गेम चेंजर की तैयारियों में लगी हुई हैं. इस फिल्म में वह राम चरण के साथ नजर आएंगी. वहीं सुहाना की बात करें तो वह अपनी डेब्यू फिल्म द आर्चीज के प्रमोशन में बिजी हैं.
यह भी पढे –
जानिए,सनी देओल ने कहा कि वे जब भी फिल्म प्रोड्यूस करते हैं, वे दिवालिया हो जाते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News