बॉलीवुड में इन दिनों कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के खूब रूमर्स उड़ रहे हैं. कहा जा रहा है कि जनवरी के बाद कपल शादी कर सकता है. हालांकि अभी तक ना तो सिद्धार्थ और ना ही कियारा ने इस बारे में कुछ कहा है.
बता दें कि बीते दिन कियारा आडवाणी ‘मिशन मजनू’ की स्क्रीनिंग पर स्पॉट की गई थीं. स्पाई थ्रिलर ‘मिशन मजनू’ सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म हैं. इवेंट में कियारा ऑल व्हाइट लुक में काफी प्यारी लग रही थीं. वहीं जब पैपजारी ने कियारा की तस्वीरें क्लिक करने के साथ उनकी वेडिंग डेट 6 फरवरी को लेकर उन्हें छेड़ा तो कियारा ये सुनकर ब्लश करने लगीं.
बता दे कि हाल ही में सिद्धार्थ ने अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस दौरान उनकी लेडी लव कियारा ने इंस्टा पर सिद्धार्थ के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी.
वहीं ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फरवरी के फर्स्ट वीक में शादी कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सिड और कियारा की शादी ग्रैंड वेडिंग होगी. हल्दी, मेहंगी, संगीत सहित प्री वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को हो सकते हैं.
यह भी पढे –
अगर शरीर में दिख रहा है ये लक्षण तो यह हो सकता हैं गठिया का संकेत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News