एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्हें शो खतरों के खलाड़ी 13 में देखा जा रहा है. वो स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं. शो में वो सारे स्टंट बहादुरी से परफॉर्म कर रही हैं. इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुई. सारे कंटेस्टेंट अब केपटाउन से वापस आ चुके हैं. केपटाउन से ऐश्वर्या अपने पति नील के लिए खास गिफ्ट लेकर आई हैं. उन्होंने अब सोशल मीडिया पर इसकी झलक साझा की.
ये गिफ्ट लेकर आई ऐश्वर्या शर्मा
वीडियो में एक्ट्रेस बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. उनके साथ में शेर का सॉफ्ट टॉय देखा जा सकता है. वो बोलती हैं- आपको पता है कि मैं अपने पति के लिए क्या लेकर आई हूं. इसके बाद वो हंसने लगती हैं और शेर दिखाती हैं. वो बोलती हैं कि मैं नील को शेर बुलाती हूं इसलिए शेर लेकर आई हूं. फिर वो बोलती हैं मैं अपने लिए लेपर्ड लेकर आई हूं. मुझे लेपर्ड पसंद है. इसके बाद वो नील की तरफ कैमरा करती हैं और पूछती हैं आपको गिफ्ट कैसा लगा. तो नील हंसने लगते हैं और कहते हैं- बहुत अच्छा है.
इस शो से मिली कपल को पहचान
बता दें कि नील और ऐश्वर्या को शो गुम हैं किसी के प्यार से फेम मिला. इस शो में वो दोनों लीड पेयर थे. इसी शो के दौरान दोनों के बीच में प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली. नील और ऐश्वर्या की जोड़ी फैंस को काफी पसंद हैं. दोनों साथ में काफी खुश हैं. कुछ समय पहले ही वो मालदीव वेकेशन पर गए थे. ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर इस शानदार वेकेशन की फोटोज शेयर की थी.
यह भी पढे –
जानिए,सनी देओल ने कहा कि वे जब भी फिल्म प्रोड्यूस करते हैं, वे दिवालिया हो जाते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News