कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज जयंती पर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री खडगे ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के इस वाक्य “नागरिकता, देश की सेवा में होती है।” को उद्धृत करते हुए कहा “भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी तथा हमारे प्रेरणास्रोत पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”
उन्होंने कहा “ पंडित नेहरू के प्रगतिशील विचारों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और हर पल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के, हमेशा देश को आगे रखकर, साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।”
श्री खड़गे ने इसके साथ ही पंडित नेहरू के पर बना एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह डर को इंसानियत का सबसे बड़ा दुश्मन बता रहे हैं। श्री खड़गे इससे पहले यहां पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके समाधि स्थल शांति वन भी गए।
श्री गांधी ने कहा “पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं-स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने ‘हिंद के जवाहर’ के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में।”
– एजेंसीKharge-Rahul
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News