केरल के फिल्म निर्देशक प्रकाश कोलेरी (65) मंगलवार को वायनाड स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए।
उनकी पहली फिल्म ‘मिजियिथलिल कन्नीरुमयी’ 1987 में रिलीज हुई थी, जबकि उनकी आखिरी फिल्म 2013 में ‘पट्टुपुष्ठकम’ थी।
कोलेरी द्वारा निर्देशित फिल्मों में ‘अवन आनंदपद्मनाभन’, ‘वरुम वराथिरिक्किला’ हैं। इसके अलावा उन्होंने चार अन्य फिल्मों को भी डायरेक्ट किया। उन्होंने कई स्क्रिप्ट भी लिखीं।
वो वायनाड में अपने घर पर अकेले रहते थे। पिछले दो दिनों से उनका कुछ अता पता नहीं था। उनके रिश्तेदार जब उनके घर पहुंचे तो उन्हें मृत पाया।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News