‘आप’ के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर केजरीवाल हुए खुश, बोले-गुजरात के लोगों का आभार

नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता ने “आप” को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। केजरीवाल ने “आप” को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल होने पर सभी समर्थकों और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आज गुजरात चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है।

जितने वोट गुजरात में आम आदमी पार्टी को मिले हैं, उनके हिसाब से अब कानूनन आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। ये बहुत बड़ी बात है। देश में चंद पार्टियां हैं, जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा है। उन चंद पार्टियों में अब आपकी आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है। महज 10 साल पहले आम आदमी पार्टी बनी थी। छोटी सी पार्टी, एक जवान पार्टी, जिसको अभी केवल 10 साल हुए है। एक तरह से आप सब लोगों की एक बहुत आश्चर्यजनक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि वह जितनी बार चुनाव के दौरान गुजरात आया आपसे जो प्यार, सम्मान और विश्वास मिला, उसका पूरी जिंदगी आभारी रहूंगा। गुजरात एक तरह से भाजपा का गढ़ माना जाता है। उस किले को भेदने में हम सफल हुए। आज हमें लगभग 13 फीसद के करीब वोट मिला है।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस बार हम भाजपा का किला भेदने में सफल हुए, आप सभी के आशीर्वाद से अगली बार हम सभी लोग मिलकर किला जीतने में भी सफल होंगे। हमने पूरा कैंपेन बहुत पॉजिटिव चलाया। कोई गाली गलौज नहीं किया, किसी को हमने भद्दी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, किसी के खिलाफ हम नहीं बोले। अभी तक 75 साल से इस देश के अंदर गाली-गलौज, मारपीट और जाति-धर्म की राजनीत, यही सब चलता था। पहली बार एक पार्टी आई है जो जनता के मुद्दों की बात करती है। देश को नंबर-1 बनाने की बात करती है।

उन्होंने कहा कि हम राजनीति में सेवा करने के लिए आए हैं। वह सेवा बंद नहीं होनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि अब चुनाव हो गया और अब हम अपने घर चले जाए। अपने लोगों की सेवा करें, अपने समाज की सेवा करें, अपने गांव की सेवा करें, अपने मोहल्ले की सेवा करें। कहीं भी कोई दुखी हो, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो, उसकी हमें सेवा करनी है। चाहे वोट मिले या न मिले। अच्छा काम करेंगे, तो वोट भी मिलेंगे। लेकिन केवल वोट के लिए हमें काम नहीं करना है।

-एजेंसी/वार्ता

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड: सुशील के साथ एक अन्य आरेापी की पैरोल अर्जी खारिज

Leave a Reply