बिना दवा के लीवर को रखें दुरुस्त, अपनाएं ये 5 लाइफस्टाइल चेंजेस

लीवर यानी यकृत, शरीर का ऐसा अंग है जो न केवल पाचन से जुड़ा है, बल्कि विषैले तत्वों को बाहर निकालने, एनर्जी स्टोर करने और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन बदलती जीवनशैली, फास्ट फूड की आदत और अत्यधिक दवाओं के सेवन के कारण लीवर संबंधी रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते हम अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे लेकिन प्रभावी बदलाव करें, तो लीवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

डॉ. बताते हैं कि लीवर की सेहत के लिए निम्न 5 बदलाव बेहद जरूरी हैं:
1. फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड को कहें अलविदा

जंक फूड, डीप फ्राइड चीजें और अत्यधिक तेल-मसाले वाला खाना लीवर पर सीधा असर डालता है। ये फूड्स फैटी लिवर की समस्या को जन्म देते हैं। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि घर का बना, हल्का और पौष्टिक खाना लीवर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

2. शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं

एल्कोहल लीवर का सबसे बड़ा दुश्मन है। शराब के कारण लीवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस और लीवर फेलियर जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शराब और धूम्रपान का पूरी तरह त्याग लीवर की सेहत के लिए पहला और सबसे बड़ा कदम है।

3. नियमित एक्सरसाइज और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं

बैठे-बैठे रहने से शरीर में फैट जमा होता है, जो लीवर पर भी असर डालता है। 30 मिनट की रोज़ाना वॉक, योग या हल्की कसरत लीवर की चर्बी को घटाने में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म सुधारती है।

4. हाइड्रेशन का रखें विशेष ध्यान

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना लीवर की सफाई में मदद करता है। शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी या हर्बल टी जैसी हेल्दी ड्रिंक्स भी लीवर को फायदा पहुंचाती हैं।

5. दवाओं का सोच-समझकर सेवन करें

बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स या सप्लीमेंट्स लेना लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषकर पैरासिटामोल और स्टेरॉइड्स का अति प्रयोग लीवर की कोशिकाओं को क्षति पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप के 200% टैरिफ प्लान से अमेरिका पर भी मंडरा सकता है संकट, महंगी होंगी दवाइयां