नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का दौरा किया। बीआरएस का राष्ट्रीय कार्यालय दो दिन पहले नयी दिल्ली में 5, सरदार पटेल मार्ग पर खोला गया था।
राव दोपहर 13.38 बजे कार्यालय पहुंचे और सांसदों एवं विभिन्न राज्यों के किसान संघों के नेताओं से कुछ देर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के पहले और दूसरे तल पर बने कांफ्रेंस हॉल और अन्य नेताओं को आवंटित कक्षों का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने कार्यालय में उनसे मिलने आये पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान जय भारत, जय केसीआर और जय बीआरएस के नारों से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी भाजपा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News