मुंबई (एजेंसी/वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म फ्रेडी का बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) वीडियो शेयर किया है कार्तिक आर्यन जल्द फिल्म ‘फ्रेडी’ में नजर आने वाले हैं शशांक घोष के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म ‘फ्रेडी’ में कार्तिक के साथ अलाया एफ भी नजर आएंगी।
फिल्म ‘फ्रेडी’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 02 दिसंबर को रिलीज होगी कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘फ्रेडी’ के लिये 14 किलो वजन बढ़ाया था कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फ्रेडी का बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है वीडियो में देखा जा सकता है कार्तिक कभी क्लीनिक में दिख रहे हैं, तो कभी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, तो कभी खुद को किरदार के अनुसार बदलते हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “14 किलो वजन बढ़ाने से लेकर क्लिनिक जाने और डेंटिस्ट से ट्रेनिंग लेने तक #फ्रेडी बनना मेरे लिए एक न भूलने वाला सफर रहा मानसिक और शारीरिक तौर पर अपनी सीमाओं को पार करते हुए और अपने वास्तविक स्वरूप को भूलकर मैं फ्रेडी बना।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: बाल गोपाल योजना एवं निशुल्क यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News