बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म शहजादा से लेटेस्ट सॉन्ग ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ रिलीज किया गया है, आलम ये है कि रिलीज के साथ ही ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. कार्तिक आर्यन की शहजादा के इस लेटेस्ट गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है.
कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम शनिवार को लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कार्तिक ने फिल्म ‘शहजादा’ से ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ के यूट्यूब व्यूज की जानकारी दी है. कार्तिक के इस वीडियो के मुताबिक ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ ने यूट्यूब पर पिछले 24 घंटों में वर्ल्डवाइड 50 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं, जोकि किसी भी बॉलीवुड फिल्म के गाने के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है. इसके अलावा कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा का ये लेटेस्ट सॉन्ग ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है.
बीते साल ‘भूल भुलैया 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले कार्तिक आर्यन फिल्म ‘शहजादा’ के जरिए अपने फैंस को एंटरटेन करने आ रहे हैं. फिल्म ‘शहजादा’ के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को पहले ही बढ़ा रखा है. ऐसे में 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कार्तिक की इस फिल्म को हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा बी टाउन सुपरस्टार कृति सेनन भी लीड रोल में मौजूद हैं. जबकि हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार परेश रावल, रोनित रॉय और मनीषा कोइराला भी अहम भूमिका अदा करती नजर आएंगी.
यह भी पढे –
सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है ‘एलोवेरा जेल’,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News