कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में एक साथ दिखाई दिए थे. फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल अदा करती नजर आई थीं. मुदस्सर अजीज की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था. अब खबर आ रही है कि मेकर्स पति पत्नी और वो के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं.
इंडिया टुडे के मुताबिक कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर ‘पति पत्नी और वो 2’ में एक बार फिर एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार फिल्म में अनन्या पांडे की जगह किसी और एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा. ऐसे में मेकर्स ‘वो’ के लिए एक्ट्रेस की तलाश में हैं.
क्या अनन्या पांडे को मिलते हैं सिर्फ गर्लफ्रेंड के रोल?
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनन्या से ये पूछे जाने पर कि क्या उन्हें सिर्फ गर्लफ्रेंड के रोल्स ही ऑफर हो रहे हैं, उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक रिश्ते की तरह की चीज है. किरदार बहुत अलग रहे हैं. मैं किसी की गर्लफ्रेंड रही हूं, लेकिन मैं हमेशा सावधान रही हूं और मैं हमेशा इस बात को लेकर अलर्ट रही हूं कि मेरा किरदार ठीक से निभाया गया है.’
‘पति पत्नी और वो’ के स्टार्स का वर्कफ्रंट
अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं भूमि पेडनेकर आखिरी बार फिल्म ‘अफवाह’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाई दी थीं और अब वे ‘भक्षक’ में दिखाई देंगी. कार्तिक आर्यन की बात करें तो वे कियारा आडवानी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आए थे और अब चंदू चैंपियन में दिखाई देंगे.
यह भी पढे –
कहीं ब्रेस्टफीडिंग को लेकर आप भी तो नहीं करते इन मिथकों पर यकीन, जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News