कनाडा के सरे शहर में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुए फायरिंग हमले ने सभी को चौंका दिया है। 10 जुलाई 2025, तड़के करीब 1:50 बजे, अज्ञात हमलावरों ने ‘कैप्स कैफे’ पर ताबड़तोड़ 9 गोलियां चलाईं। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है।
क्यों बना कपिल का कैफे आतंकी निशाना?
आतंकी लाडी ने सोशल मीडिया पर हमले की वजह साफ करते हुए कहा कि कपिल शर्मा के शो में एक कलाकार ने निहंग सिखों की पारंपरिक पोशाक और आचरण पर हास्य प्रस्तुति दी थी, जो समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है।
उसने लिखा:
“कॉमेडी के नाम पर किसी धर्म या आध्यात्मिक परंपरा का मज़ाक उड़ाना स्वीकार्य नहीं है। कपिल शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए थी। समुदाय के लोगों ने उनके मैनेजर से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।”
कनाडा पुलिस का बयान
सरे पुलिस सर्विस (SPS) के मुताबिक,
“10 जुलाई को सुबह 1:50 बजे पुलिस को 120 स्ट्रीट पर स्थित एक कैफे में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि फायरिंग सीधे व्यवसाय को निशाना बनाकर की गई, जब अंदर कर्मचारी मौजूद थे। घटना में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है।”
‘कैप्स कैफे’ की भावुक प्रतिक्रिया
कपिल शर्मा के कैफे की तरफ से इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी गई:
“हमने ‘कैप्स कैफे’ को एक सकारात्मक और खुशनुमा माहौल देने के उद्देश्य से शुरू किया था। इस सपने के साथ हुई यह हिंसा दिल दहला देने वाली है। हम सदमे में हैं, लेकिन हार नहीं मानेंगे। आप सभी की दुआओं और समर्थन के लिए आभार। ‘कैप्स कैफे’ जल्द लौटेगा – और पहले से भी मज़बूत होगा।”
हरजीत लाडी कौन है?
बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य
कनाडा सरकार द्वारा आतंकी घोषित
NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल
कनाडा में रहकर सांप्रदायिक उकसावे और हिंसा फैलाने की गतिविधियों में लिप्त
यह भी पढ़ें:
पेट में मरोड़ खाना खाने के बाद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News