फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन ऐसे किस्से सामने आते हैं, जिसे सुन लोग भी हैरान रह जाते हैं. कंगना रनौत का नाम वैसे तो कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन आदित्य पंचोली के साथ उनका रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा था.
कंगना का कहना था कि जब वे एक्टिंग में आईं, तब आदित्य पंचोली एक मेंटोर के तौर पर उनकी मदद कर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने एक्ट्रेस को परेशान करना शुरू कर दिया.
कंगना को किया हाउस अरेस्ट
कंगना रनौत ने इस बात का खुलासा रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में किया था. कंगना रनौत जब इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं, तब वो अपनी दोस्त के साथ एक हॉस्टल में रहती थीं. वो अपनी दोस्त के साथ एक रेंटेड अपार्टमेंट में शिफ्ट होना चाहती थीं, जिसके लिए आदित्य पंचोली ने उनकी मदद की. हालांकि कंगना तो अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गईं, लेकिन उनकी दोस्त को उनके साथ नहीं रहने दिया गया. कंगना ने कहा कि आदित्य ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था.
कंगना को लेनी पड़ी पुलिस की मदद
इसके बाद कंगना ने कहा जब वो इन सब चीजों से आखिरकार तंग होकर उनकी पत्नी के पास मदद के लिए गईं, तो उनकी पत्नी ने भी एक्ट्रेस की मदद करने से इनकार कर दिया. कंगना के मुताबिक उनकी पत्नी ने कहा था, “हम लोग बहुत खुश हैं क्योंकि ये जब घर पर होता है तो मेरी जो काम करने वाली है और बाकी लोगों पर हाथ उठाता है. मेरे घर पर बहुत शांति का वातावरण होता है जब ये घर पर नहीं होता है”.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News