एक्ट्रेस कंगना रनौत ने नया साल अनोखे अंदाज में मनाया. एक्ट्रेस ने लेट नाइट पार्टी और वेकेशन छोड़ नये साल पर अपने लिए दुआएं मांगी हैं. कंगना रनौत नये साल पर एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं.
कंगना ने मांगा आशीर्वाद
साल 2022 को विदाई देते हुए और नये साल के स्वागत में कंगना रनौत धार्मिक होती नजर आईं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक मंदिर में भगवान के दर्शन करती नजर आ रही हैं. नये साल पर क्वीन ‘कंगना’ ने आशीर्वाद मांगा और उन्होंने आने वाले साल के लिए फैंस को मुबारकबाद दी.
एथनिक लुक में छा गईं कंगना
कंगना रनौत ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया “नया साल मुबारक हो..” तस्वीर में एक्ट्रेस कैमरे की ओर देखते हुए सुर्ख लाल रंग के एथनिक कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साथ में कंगना ने हैवी जूलरी से इस लुक को कंप्लीट किया है. झुमके और नेकलेस कंगना के लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहे हैं. तस्वीर में कुछ पुजारी हाथ जोड़कर मंदिर के अंदर खड़े देखे जा सकते हैं. एक्ट्रेस अपने हाथों में फूल-पत्ते लिए हुए थीं.
‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी कंगना
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना के कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं. वह जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी. हाल ही में, टीम ने फिल्म के असम शेड्यूल को पूरा कर लिया है. इस फिल्म में कंगना पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी किरदार में दिखेंगी. फिल्म 1975-77 के बीच आपातकाल के दौरान भारत में राजनीतिक उथल-पुथल पर आधारित है.
यह भी पढे –
जानिए कार्तिक आर्यन ने किसके लिए कही ये बात? इसके साथ कभी ब्रेकअप नहीं करेंगे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News