बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी वाइफ आलिया के बीच का विवाद इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है. हाल ही में एक्टर की वाइफ ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जो काफी वायरल हो रहा है. अब इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है.
कंगना ने ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर डाली. जिसमें उन्होंने लिखा कि, “इतना दुख हो रहा है ये सब देख के…नवाज साहब को उनके घर के बहार ऐसे बेइज्जत किया जा रहा है. उन्होंने अपना सब कुछ फैमिली को दे दिया, कई साल रेंट पर रहे, रिक्शा में शूटिंग पर आते थे…पिछले साल ही उन्होंने ये बंगला खरीदा था और अब उनकी एक्स वाइफ इसे लेने आई है..बहुत दुख की बात है.’
अपनी पोस्ट में कंगना ने आगे लिखा कि, ‘नवाज साब ने आज तक जो भी कामया था अपने भइयो को दे दिया. एक्स वाइफ जिसे उन्होंने कई साल पहले तलाक दे दिया था. उसके लिए भी उन्होंने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा, फिर अपनी मां के लिए एक बंगला खरीदा. तब वो बहुत एक्साइटिड थे और अब ये क्या हो रहा है..मैंने अभी देखा कि वो सड़क पर खड़े है और वो इतने बड़े स्टार का वीडियो बना रही है.. क्या बदमाशी है ये, इसे देखकर रोने का मन कर रहा है…एक्टिंग जॉब से पैसा कमाना आसान नहीं है, एक्टर बहुत मेहनत करते हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास अभी कई फिल्में है. जिसमें ‘टीकू वेड्स शेरू’, ‘नूरानी चेहरा’, ‘बोले चूड़ियां’ और ‘अफवाह’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News