बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी ने अपनी मां तनुजा को सरप्राइज दिया है. तनुजा और उनकी बेटियां काजोल और तनीषा मुखर्जी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. बॉलीवुड में ये तिकड़ी सबसे पॉपुलर मां-बेटी की जोड़ी मानी जाती है. दोनों अपनी मां के बहुत करीब हैं और उन्हें खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. काजोल और तनीषा ने अपनी प्यारी मां को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. दोनों एक्ट्रेस ने हाल में मुंबई के लोनावला में अपने बंगले का रेनोवेशन किया था.
तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ग्रैंड हाउस में एंट्री लेते हुए वीडियो शेयर किया है जिसमें वह घर में कमबैक करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं. वीडियो को एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, “और इसलिए हमने लोनावला में मां के घर को रेनोवेट किया और करीब 8 महीने बाद उन्हें इसे दिखाया! क्लिप में, काजोल, और तनीषा अपनी मां तनुजा के साथ रिबन काटते नजर आ रही हैं. ड्रीम हाउस में एंट्री लेते हुए सभी बहुत खुश दिख रही हैं. उन्होंने घर में प्रवेश करते समय सम्मान से फर्श को भी छुआ.
वीडियो पर फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में मां-बेटी की जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया और उन्हें बधाई दी. कमेंट बॉक्स में काजोल और तनीषा को इस काम के लिए फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. साथ ही कुछ फैंस ने काजोल के घर के फर्श को चूमने की भी तारीफ की है.
हाल में काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. फिल्म में काजोल ने एक मां की भूमिका निभाई है, जो अपने बीमार, विकलांग बेटे की देखभाल कर रही है. इसके अलावा तनीषा एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रही हैं.
यह भी पढे –
ज्यादा मात्रा में सदाबहार की पत्तियां खाने से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News