साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अक्सर ही अपने प्रोजेक्ट्स के कारण चर्चा में रहती हैं. फैंस उन्हें हर अंदाज में देखने के लिए बेताब रहते हैं. वहीं, काजल अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने की कोशिश करती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस लगातार फैंस के साथ अपने नए लुक्स शेयर करती रहती हैं. अब फिर से काजल ने अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाई हैं.काजल ने कुछ देर पहले ही अपने नए फोटोशूट की झलक दिखाई है.
लेटेस्ट लुक में उन्हें ब्लैक बॉडीफिट ड्रेस पहने हुए देखा जा रहा है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है.इसके साथ काजल ने सटल शाइनी बेस, न्यूड शिमर लिप्स और स्मोकी आई मेकअप किया है. वहीं, हेयर स्टालइ के लिए उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ ओपन रखा हुआ है.काजल हमेशा की तरह इस लुक में भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्हें देखकर यकीन ही नहीं किया जा सकता कि वह एक बच्चे की मां हैं. काजल अग्रवाल ने फिर से खुद को काफी फिट कर लिया है.
एक्ट्रेस ने इस स्टाइलिश लुक में अपना कर्वी फिगर दिखाते हुए फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.दूसरी ओर काजल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है. जल्द ही एक्ट्रेस इंडियन 2 में नजर आने वाली हैं. इसके बाद उन्हें ऊमा और सत्यभामा टाइटल से बन रही फिल्मों में भी देखा जाना वाला है.
-एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News