नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): निजी क्षेत्र की बिजली उपकरण कंपनी सूर्या रोशनी ने श्री जितेंद्र अग्रवाल को लाइटिंग एंड कंज्यूमर ड्यूरेबल बिजनेस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ नियुक्त किया है।
कंपनी ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि श्री अग्रवाल लाइटिंग कारोबार के सभी हिस्सों में लाभ बढ़ाने और कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पाद मार्केट के बीच में जगह बनाने एवं नई उत्पाद श्रृंखला जोड़ने के लिए जिम्मेदार होंगे। अग्रवाल इससे पहले कई राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
सूर्या रोशनी के प्रबंध निदेशक राजू बिष्ट ने कहा कि श्री अग्रवाल के व्यापक एवं विविध अनुभव से सूर्या को लाइटिंग मार्केट की कंज्यूमर एवं व्यावसायिक दोनों श्रेझाियों में अपनी स्थिति को मजबूत करने में एवं कंज्यूमर ड्यूरेबल के क्षेत्र में नई श्रृंखला बढ़ाने मे मदद मिलेगी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: अडानी सोलर ने बड़े आकार का एकल स्फटिक सिलिकॉन पिंड तैयार किया
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News