रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय 44 करोड़ से ज्यादा का यूजर बेस है। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए जियो नए नए किफायती प्लान्स पेश करती रहती है। अब कंपनी ने 2023 साल खत्म होने से पहले अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 4 सस्ते जियो टीवी प्रीमियम प्लान्स पेश किए हैं।
अगर आप लेटेस्ट मूवीज, टीवी शो या फिर वेब सीरीज देखने का शौक रखते हैं तो रिलायंस जियो के जियो टीवी प्रीमियम प्लान्स आपको खूब पसंद आने वाले हैं। जियो ने अपने नए प्लान्स में भी ग्राहकों की जेब का बखूबी ध्यान रखा है। कंपनी ने सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो के जियो टीवी प्रीमियम प्लान्स की शुरूआत 398 रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप प्लान 4498 रुपये का है। सभी प्लान्स में यूजर्स को नेशनल, रीजनल और इंटरनेशनल सभी तरह के चैनल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। आइए आपको प्लान्स कि डिटेल जानकारी देते हैं।
398 रुपये का जियो टीवी प्रीमियम प्लान
रिलायंस जियो सबसे सस्ता और किफायती जियो टीवी प्लान्स 398 रुपये का है। इसमें कंपनी अपने यूजर्स को 12 ओटीटी प्लान्स का सब्स्क्रिप्शन दे रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होगी। इसमें यूजर्स हर दिन 2जीबी डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स इस प्लान में वॉइस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा का भी फायदा ले सकेंगे।
जियो का 1,198 रुपये का प्लान
जियो टीवी प्रीमियम प्लान्स में कंपनी ने 1198 रुपये का प्लान भी शामिल किया है। इसमें यूजर्स को कुल 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को हर दिन 2जीबी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 14 ओटीटी चैनल का भी सब्स्क्रिप्शन मिलता है। इसमें भी आप फ्री वाइस कॉलिंग और SMS का लाभ ले सकते हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News