बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने एक बार फिर लोगों को डांट लगाई है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पति अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं. जया बच्चन को इंदौर एयरपोर्ट पर देख लोग खुद को रोक नहीं पाए और उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगते हैं, लेकिन ये बात जया बच्चन को ठीक नहीं लगी और उन्हें सबके सामने डांटने लगती हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन लोगों से बात कर रही हैं तभी एक शख्स उनका वीडियो रिकॉर्ड करने लग जाता है. वहीं कुछ और भी लोग कैमरे लिए हुए नजर आ रहे हैं. जया बच्चन कहती हैं, ‘मेरी तस्वीरें मत लेना. प्लीज मेरी फोटोज मत लेना. तुम इंग्लिश समझ में नहीं आती है?’
सिक्योरिटी में तैनात लोग पैपराजी को जया बच्चन की फोटोज लेने से मना करते हैं और उन्हें पीछे होने के लिए कहते हैं. इसके बाद जया कहती हैं, ‘ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए. ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन जया की तरफ देखते हैं और फिर आगे बढ़ने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का एयरपोर्ट पर गुलदस्ता देकर से स्वागत किया जाता है.
ट्रैवल के लिए एयरपोर्ट पर अमिताभ बच्चन हुडी और ब्लैक पैंट पहने हुए नजर आए. वहीं, जया बच्चन प्रिंटेड सूट और क्रीम शॉल में नजर आईं. हालांकि, ये पहली बार नहीं है. इससे पहले जया बच्चन पैपराजी को कई बार फोटोज लेने के लिए डांट चुकी हैं. पिछले साल जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह पैपराजी से पूछती हैं, आप लोग कौन हैं? आप लोग किसी मीडिया से हैं? कौन से मीडिया से हैं?
बता दें कि जया बच्चन बहुत समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं. वह प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी. इस मूवी में जया के अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और धर्मेंद्र जैसे सितारे दिखेंगे. ये फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों दस्तक देगी.
यह भी पढे –
गुड़ खाने में ही नहीं बल्कि चेहरे पर ग्लो के लिए भी है चमत्कारी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News