जौनपुर (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को बैंक में दूसरा खाता खोलने की सलाह दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव से सम्बन्धित व्यय किये जाने के लिये प्रत्याशी द्वारा एक अलग से बैंक मेंं खाता खोला जाएगा।
इस खाते की सूचना रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला स्तरीय कमेटी को दी जाएगी। निर्वाचन में व्यय की गयी धनराशि के भुगतान की कार्यवाही उक्त खाता से प्रत्याशियों द्वारा की जाएगी।
उन्होने कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 निर्वाचन लड़ने वाले समस्त प्रत्याशियों से अनुरोध है कि वे नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने से पूर्व चुनाव से सम्बन्धित व्यय किये जाने के लिये एक अलग से खाता खोल लें तथा निर्वाचन में व्यय की गयी धनराशि के भुगतान की कार्यवाही उक्त खातें से ही करें।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: रायबरेली में हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार, अपहरण-बलात्कार जैसे कई मामले दर्ज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News