फेमस फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर का दुनियाभर में डंका बज रहा है. इस मूवी ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. अब ‘अवतार 2’ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म ने ‘टाइटेनिक’ के कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है.
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने दुनियाभर में 2.2448 बिलियन डॉलर की कमाई कर डाली है, जबकि टाइटैनिक का ग्लोबल कलेक्शन 2.2433 बिलियन डॉलर था. इस तरह ‘अवतार 2’ ने टाइटैनिक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.
लियानार्डो डिकैप्रियो और कैट विन्सलेट की रोमांटिक फिल्म टाइटैनिक साल 1997 में रिलीज हुई थी. दिलचस्प बात ये है कि इसका डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि खुद जेम्स कैमरून हैं. ‘टाइटैनिक’ की रिलीज को 25 साल होने के मौके पर इसे एक बार फिर दर्शकों के लिए थिएटर्स में रिलीज किया गया था.
दिलचस्प बात ये है कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में जेम्स कैमरून की ‘अवतार’, ‘अवतार 2’, ‘टाइटैनिक’ शामिल है. हालांकि, कमाई के मामले में ‘अवतार 2’ अभी भी मार्वल स्टूडियोज की मूवी एवेंजर्स एंडगेम से पीछे है, जिसने दुनियाभर में 2.79 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था.
बताते चलें कि ‘अवतार 2’ 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेम्स कैमरून इस फ्रेंचाइजी के बाकी तीन पार्टस को एक के बाद एक रिलीज करेंगे और ये सिलसिला साल 2028 तक चलता रहेगा. बताया जा रहा है कि ‘अवतार 3’ , ‘अवतार 4’ और आखिरी पार्ट ‘अवतार 4’, 22 दिसंबर, 2028 को रिलीज होगी. फैंस बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढे –
अन्नू कपूर दूसरी शादी के बाद भी अपनी पहली पत्नी से छिप-छिपकर मिलते थे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News