200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने के बाद से जैकलीन फर्नांडिस काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं. कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर पर फोर्टिस के एक पूर्व प्रमोटर की पत्नी से 200 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप है.
सुकेश ने ये लेटर न केवल जैकलीन फर्नांडिस को बल्कि मीडिया के लिए भी लिखा और खुले में ‘अपना पक्ष रखने’ के लिए धन्यवाद भी दिया है. इसके साथ ही सुकेश ने अपने परिवार, दोस्तों, ‘समर्थकों और नफरत करने वालों’ के साथ-साथ अपनी कानूनी टीम को भी होली विश की.
जेल से अपने लेटर में सुकेश ने लिखा ‘मैं भी सबसे शानदार इंसान, द अमेजिंग, मेरी सदाबहार जैकलीन को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. इस दिन, रंगों का त्योहार, मैं आपसे वादा करता हूं जो रंग फीके या गायब हो गए हैं उन्हें 100 गुना करके आपके पास वापस लाया जाएगा. इस साल पूरी चमक में, मेरा स्टाइल. मैं इसे सुनिश्चित करूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी है. तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जाऊंगा. माई बेबी गर्ल. आई लव यू माय बेबी, मुस्कुराते रहो. आप अच्छी तरह जानते हैं कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं और आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले की सुनवाई के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने कहा था कि जैकलिन फर्नांडीज घोटाले में शामिल नहीं थी और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह ‘उनकी रक्षा’ करने के लिए वहां हैं.
यह भी पढे –
आलू को लेकर कहा जाता है कि इसको खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन क्या यह बात सच है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News