नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): जगुआर फुटबाल क्लब ने अमित रावत की तिकड़ी की मदद से सोमवार को फुटबॉल दिल्ली सीनियर डिवीजन लीग में यूनाइटेड भारत को 6-0 से रौंद दिया। नेहरू स्टेडियम पर खेले गये दिन के दूसरे मैच में यंगमेन एफसी की टीम मैदान में नहीं उतरी।
नतीजन सिटी क्लब एफसी को तीन गोलों के साथ वॉकओवर दे दिया गया। जगुआर के लिये मैन ऑफ द मैच रावत के अलावा आशुतोष, सुमित और राजीव छेत्री ने एक-एक गोल जमाये। यंगमेन और दिल्ली यूनाइटेड एफसी सीनियर डिवीजन लीग में सबसे निचले पायदान की टीम हैं और उनका रेलीगेशन संभावित है।
-एजेंसी/वार्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News